फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attack on Congress office in Amethi is a conspiracy of BJP

अमेठी में कांग्रेस कार्यालय पर हमला भाजपा की साजिश : अविनाश

Mon, 06 May 2024 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Attack on Congress office in Amethi is a conspiracy of BJP
सोनभद्र। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने अमेठी में कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले को भाजपा की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर ऐसी घटनाएं हो रही हैं, यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकसभा क्षेत्र में इंडी गठबंधन की समन्वय बैठक में शामिल हाेने आए अविनाश पांडेय ने कांग्रेस के संकल्प पत्र में किए गए वादे को बताया। गठबंधन के सभी सहयोगियों से अधिकृत उम्मीदवार को जिताने में पूरी ताकत से लगने की अपील की।
विज्ञापन

ब्रह्मनगर स्थित एक वाटिका में समन्वय बैठक में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र केवल संकल्प पत्र नहीं है। यह देश और यहां के लोगों की सोच का संकल्प है। कहा कि परीक्षाओं का पेपर लीक भाजपा की गारंटी है, लेकिन सत्ता में आने पर कांग्रेस कड़े कानून बनाकर इसे रोकने की गारंटी देगी। सरकारी नौकरियों में खाली पदों को प्राथमिकता से भरा जाएगा।
विज्ञापन

अग्निवीर योजना को खत्म कर पुराने तरीके से भर्ती प्रक्रिया को बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के दस वर्षों के शासन में जनता को निराशा हाथ लगी है। बेरोजगारी, महंगाई से लोग परेशान हैं। उन्होंने गठबंधन के सभी सहयोगियों का आह्वान किया कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए पूरी ताकत से लगकर अधिकृत उम्मीदवारों को जीत दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि दो चरणों के चुनाव में भाजपा के 400 पार नारे की हवा निकल चुकी है। तीसरे चरण में रही-सही कसर भी पूरी हो जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव सहित अन्य सभी सहयोगी दलों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed