फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ATS unit to be set up in Chhapka

छपका में स्थापित होगी एटीएस की इकाई

Wed, 18 Aug 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
ATS unit to be set up in Chhapka
सोनभद्र। चार राज्यों की सीमा से सटे जिले में देश विरोधी और आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एटीएस यूनिट की स्थापना होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय से सटे छपका गांव में जमीन चिह्नित कर ली गई है। करीब तीन हजार वर्गमीटर भूमि पर एटीएस इकाई की स्थापना के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। अब धन अवमुक्त होते ही यहां काम शुरू कर दिया जाएगा। एटीएस यूनिट की स्थापना को जिले में सुरक्षा तंत्र के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। पहाड़ और जंगल से घिरे जिले की सीमाएं छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश प्रांत से लगती हैं। बार्डर इलाके में नक्सल गतिविधियां भी अक्सर सक्रिय रहती हैं। पूर्व में कई बड़े नक्सली भी यहां से पकड़े जा चुके हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के मकसद से शासन ने प्रदेश में 12 स्थानों पर आतंक निरोधक दस्ता (एटीएस) इकाई की स्थापना को मंजूरी दी है। वाराणसी, झांसी, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर के साथ इसमें सोनभद्र का भी नाम है। इनमें से कुछ स्थानों पर कमांडो ट्रेनिंग सेंटर भी खोला जाना है। इसकी संभावनाओं के साथ एटीएस इकाई की स्थापना के लिए जिला प्रशासन ने छपका गांव में जमीन चिह्नित किया है। यह जिला मुख्यालय लोढ़ी के समीप है। इसका प्रस्ताव शासन को पहले ही भेजा जा चुका है। इस पर प्रारंभिक सहमति भी बन चुकी है। माना जा रहा है कि इकाई स्थापना के लिए शीघ्र बजट भी जारी हो सकता है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में एटीएस इकाई स्थापित की जानी है। इसके लिए छपका गांव में करीब तीन हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। हर पहलू से यह जमीन उपयुक्त है। जल्द ही इस पर सहमति और बजट मिलने के साथ निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed