{"_id":"5f294e818ebc3e63d016a968","slug":"atm-sonbhadra-news-vns539565025","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल कर रुपये निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदल कर रुपये निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़
राबर्ट्सगंज कोतवाली में एटीएम कार्ड के साथ आरोपी।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र। उपभोक्ताओं को झांसा देकर उनका एटीएम बदल कर खाते से रुपये उड़ाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के पांच सदस्य मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। राबर्ट्र्सगंज स्थित एक होटल के पास घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 22 एटीएम कार्ड, एक कार, एक बाइक, 7180 नगद व तीन मोबाइल बरामद हुई। उक्त जानकारी सदर कोतवाली में सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने अभियुक्तों को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के तकिया गांव निवासी जय प्रकाश मौर्य एटीएम से रुपये निकालने के लिए मधुपुर स्थित एटीएम में गए थे। वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदल कर उनके खाते से 8500 रुपये निकाल लिया। तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एटीएम चोरी का मुकदमा दर्ज कर तहकीकात की जा रही थी। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने एएसपी ओपी सिंह और सिटी सीओ को घटना का खुलासा कराने के लिए निर्देशित किया। सोमवार की शाम वादी की निशानदेही पर राबर्ट्र्सगंज के सिविल लाइंस रोड स्थित एक बैंक के समीप कोतवाल अंजनी कुमार राय और एसओजी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने लाल कलर की कार में सवार तीन और बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के बारा निवासी प्रशांत गुप्ता, चंदौली जिले केचकरघट्ठा थाना क्षेत्र के मझगाई निवासी अनिल यादव, बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के इसाकोदई गांव निवासी धनंजय सिंह, नगरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी दीपू सिंह और भीमपुर थाना क्षेत्र के सावापार गांव निवासी अमित सिंह के कब्जे से मिली कार और बाइक चोरी की तो नहीं है इसका भी पता लगाया जा रहा है। पकड़े गए अंतर्रजनपदीय एटीएम कार्ड चोर गिरोह के सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। एसपी ने पुलिस टीम को 25000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।