{"_id":"695192be0842f9c9ca00ecaa","slug":"atal-bihari-vajpayee-elevated-indias-global-prestige-to-new-heights-nandlal-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-139577-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई पर पहुंचाया : नंदलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई पर पहुंचाया : नंदलाल
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि मिर्जापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी विराट व्यक्तित्व के धनी और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वाले नेता थे। भाजपा के सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि भाजपा अपने सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। इन सिद्धांतों के निर्माण में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की अहम भूमिका रही है। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक सुदृढ़ता और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई पर पहुंचाया।
इस दाैरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलखन सिंह माैजूद रहे।