{"_id":"65d78626cffb262312067dd0","slug":"assistance-amount-not-received-even-after-one-year-of-marriage-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-109781-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शादी के एक वर्ष बाद भी नहीं मिली सहायता धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शादी के एक वर्ष बाद भी नहीं मिली सहायता धनराशि
विज्ञापन
म्योरपुर। विकास खंड म्योरपुर के पडरी ग्राम पंचायत में विवाहित जोड़े को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के एक वर्ष बाद भी सहायता धनराशि नहीं मिल सकी है। इसके लिए जोड़ा दर-दर भटक रहा है। बीते दिनों तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर धनराशि दिए जाने की मांग की।
म्योरपुर ब्लॉक के पडरी ग्राम पंचायत के रहने वाली विवाहिता पार्वती पुत्री राजेंद्र ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसका विवाह 25 जनवरी 2023 को श्रीराम डिग्री कॉलेज रासपहरी में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कांचन गांव के सत्यप्रकाश पुत्र धनीलाल के साथ हुआ है। शादी के बाद आज तक उसे विवाह में मिलने वाली अनुदान राशि नहीं दी गई है।
दंपती ने तहसील समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र देकर सहायता धनराशि देने की मांग की है। इससे पूर्व भी उसने कई बार अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगाया, लेकिन अभी तक उसकी धनराशि नहीं मिल सकी है। उसने जल्द धनराशि दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव का कहना है कि पिछले वित्तीय वर्ष हुए सामूहिक विवाह के 19 लाभार्थियों को धनराशि नहीं मिल सकी थी। बाद में 15 लाभार्थियों के बैंक खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है। शेष चार लाभार्थियों का बैंक खाता गलत होने के चलते धनराशि वापस हो गई थी। बैंक खाता सही कराते हुए इन लाभार्थियों के बैंक खाता में धनराशि भेजने की कार्रवाई चल रही है।

22सीटीके05...आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में सीबीएसई 12 वीं की परिक्षा देकर बाहर आते विद्यार्