फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   As soon as the doors of Sheetla temple opened, there was a rush of devotees.

Sonebhadra News: शीतला मंदिर के पट खुलते ही भक्तों का लगा तांता

Sat, 21 Mar 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
As soon as the doors of Sheetla temple opened, there was a rush of devotees.
डाला  वैष्णो मंदिर में मां दुर्गा की नवशक्ति स्वरूप ब्रह्मचारिणी का दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। 
सोनभद्र /घोरावल। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के माता ब्रह्मचारिणी की भक्तों ने आराधना की। देवी मंदिरों में भक्तों ने मत्था टेका। घरों में भी लोगों ने पूजन-अर्चन किया। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर में सुबह पूजन के बाद दर्शन के लिए पट खोल दिए गए।
विज्ञापन

नगर सहित ग्रामीण अंचलों में मां के इस स्वरूप का पूजन-अर्चन लोगों ने किया। दर्शन-पूजन के लिए रॉबर्ट्सगंज नगर के दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, सातो मईया शीतला मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में भक्तों का पूरे दिन तांता लगा रहा। मंदिरों के घंट-घड़िय़ाल की गूंज से पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा था। घरों में भी दुर्गा सप्तशती का पाठ लोगों ने किया। जिले से सटे नौगढ़ क्षेत्र के जयमोहनी के समीप स्थित अमराभगवती धाम में भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

घोरावल, प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता कुंडवासिनी धाम में नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। मां कुंडवासिनी के विग्रह के दर्शन पूजन के लिए भोर से देर शाम तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। जय माता दी और हर हर महादेव के उद्घोष के बीच मिर्जापुर, सोनभद्र, झारखंड, मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। भोर में मंदिर के पुजारी ने पूजन करने के बाद मातारानी का शृंगार किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इनमें मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन और मांगलिक समारोह प्रमुख रहे। मंदिर परिसर में रामायण पाठ, दुर्गा सप्तशती और भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया।
वैष्णो देवी मंदिर में पांच हजार से अधिक भक्त पहुंचे
डाला। क्षेत्र के बाड़ी स्थित वैष्णो देवी मंदिर में शुक्रवार को भक्तों ने दर्शन पूजन किया। करीब पांच हजार से अधिक भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर की गुफा में पिंडी स्वरूप में विराजमान त्रिदेवियों का भक्तों ने दर्शन पूजन किया। भक्तों में चना और हलवा का प्रसाद वितरित किया गया।
मां अमिला धाम में उमड़ी भीड़
कोन। विकास खंड कोन के चकरिया, ब्रहमोरी ग्राम पंचायत में दुर्गम व ऊंची पहाड़ी पर स्थित मां अमिला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। मां अमिला के दर्शन पूजन के लिए झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ से श्रद्धालु पहुंचते हैं। सोन नदी में पुल बनने के बाद धाम पहुंचने में श्रद्धालुओं को सहूलियत हुई है। प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा एवं बीडीओ डाॅ.जीतेन्द्र नाथ दुबे ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, सफाई व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया था।

काली मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन
विंढमगंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलैयाडीह स्थित मां काली मंदिर पर बृहस्पतिवार की रात भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्तों ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाए। दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबंध श्रीराम जानकी मंदिर पर बुंदेलखंड चित्रकूट से आई कथावाचक निशि ने प्रभु श्रीराम के जीवन का वर्णन किया। कहा कि प्रभु श्री राम के नाम से ही इंसान भवसागर पार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed