फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   As rumors spread, people arrived with jerrycans and drums; two pumps ran out of fuel, while one had low stock.

Sonebhadra News: अफवाह फैली तो गैलन और ड्रम लेकर पहुंचे लोग, दो पंप पर तेल खत्म, एक पर स्टॉक कम

Fri, 27 Mar 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
As rumors spread, people arrived with jerrycans and drums; two pumps ran out of fuel, while one had low stock.
रॉबर्ट्सगंज ​स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल भरवाते लोग।संवाद
सोनभद्र। पेट्रोल-डीजल की किल्लत होने की अफवाहों का असर जिले के पेट्रोल पंपों पर भी दिखने लगा है। तेल कंपनियों की ओर क्रेडिट खत्म कर एडवांस भुगतान पर ही तेल की आपूर्ति देने की व्यवस्था लागू किए जाने से भी स्थिति बिगड़ी है। जिले के दो पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को तेल खत्म हो गया। जबकि एक पर स्टॉक कम होने की जानकारी मिली। पंपों के ड्राई होने से ग्राहकों को दूसरे पंपों के चक्कर लगाने पड़े। लोग गैलन, ड्रम लेकर तेल लेने पहुंचे। हाल यह रहा कि पांच रुपये लीटर दाम बढ़ने के बाद भी नायरा के पंप पर तेल लेने वालों की भीड़ सामान्य दिनों से अधिक रही। हालांकि प्रशासन की ओर से दावा किया गया कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं है।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न कंपनियों के कुल 203 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इसमें 50 फीसदी से ज्यादा पंप इंडियन ऑयल के हैं। इसके बाद एचपी और बीपीसीएल, रिलायंस व अन्य कंपनियों के हैं। अभी तक अधिकांश पंपों से पेट्रोल-डीजल की बिक्री सुचारू रूप से जारी है। बस निर्देशों के तहत गैलन, ड्रम में तेल नहीं दिया जा रहा। इसके अलावा थोक में भी तेल लेने वालों की मात्रा में कटौती की जा रही है। इसके लिए पंप संचालक कंपनी के निर्देशों को कारण बता रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में तेल की किल्लत की अफवाहों के चलते लोगों में तेल भरवाने की होड़ मची है। शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज, घोरावल, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर के कई पंपों पर तेल भरवाने के लिए लोगों की भीड़ रही। ज्यादातर उपभोक्ता इस भ्रम में थे कि कहीं तेल खत्म हो गया तो उन्हें कैसे मिलेगा। हालांकि जिला प्रशासन और तेल कंपनियों की ओर से सभी पंपों पर तेल का स्टॉक होने का दावा किया गया है। अफसरों के मुताबिक एडवांस भुगतान की व्यवस्था के चलते ही कुछ पंपों पर दिक्कत आ रही है। अधिकांश पंपों पर स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन


मां अंबे फिलिंग स्टेशन पेट्रोल-डीजल, इंडियल ऑयल के पंप पर पेट्रोल खत्म
कोन में संचालित बीपीसीएल के मां अंबे फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार की दोपहर बाद पेट्रोल-डीजल दोनों खत्म हो गया। इससे टंकी पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं इंडियन ऑयल के पंप पर डीज़ल उपलब्ध था, लेकिन पेट्रोल सुबह से ही खत्म होने के कारण वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
खुटहां बाईपास पर संचालित हिन्दुस्तान पेट्रोल पंप स्टॉक कम
घोरावल। पहले नगर में स्थित इंडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल सीमित मात्रा में दिया जा रहा था। कहीं डीजल तो कहीं पेट्रोल खत्म होने पर वाहन चालक और किसान गुरुवल, शिवद्वार, लोहांडी, धनावल स्थित पेट्रोल पंपों की ओर रुख किया। कई जगह विवाद की भी नौबत आ गई। उपभोक्ता लक्ष्मी नारायण, रमेश, सीताराम, अब्दुल हमीद, पुरुषोत्तम, रमाशंकर आदि ने बताया कि इस समय खेतों में कटाई, मड़ाई और थ्रेसरिंग का काम चल रहा है। डीजल न मिलने से यह सब काम बुरी तरह प्रभावित हो जाएंगे वहीं आवागमन में भी मुश्किल होगी। इसलिए वे लोग पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल लेने पहुंचे, लेकिन अधिकांश जगहों पर डीजल पेट्रोल का स्टाॅक खत्म हो गया। खुटहां बाईपास पर संचालित हिन्दुस्तान पेट्रोल पंप के संचालक लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि डीजल पेट्रोल का स्टॉक काफी कम है। रात में डिपो से डीजल टैंकर आने पर वाहन चालकों व किसानों को डीजल वितरित किया जाएगा।
---
सिर्फ नकद दिया जा रहा तेल
अनपरा। क्षेत्र में कुल आठ पंप है। इन पर तेल तो उपलब्ध है, लेकिन सिर्फ नकद देने वालों को ही दिया जा रहा है। शाम तक ज्यादातर पंपों से तेल समाप्त हो जा रहा है। क्षेत्र में कोल व राख के ट्रांसपोर्टिंग का काम बड़े पैमाने पर होता है। आम दिनों में सभी पंप वाहनों को एक सप्ताह से लेकर एक महीना तक उधार देते हैं। अब कंपनी के नियम बदलने के बाद ट्रांसपोर्टरों की हालत खराब हो गई है। जिन ट्रांसपोर्टरों के पास पंप है, उनका तो काम चल रहा है, बाकी ट्रांसपोर्टर नकद पैसा देकर ही परिवहन का काम कर रहे हैं। रात में पंपों पर पहुंचने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहनों को बिना तेल के ही वापस जाना पड़ रहा है।

जिले के सभी पंपों की आपूर्ति लगातार बनी हुई है। एडवांस भुगतान पर तेल देने की व्यवस्था की गई है। इसके अनुसार आपूर्ति हो रही है। भुगतान में देरी के चलते कुछ पंपों पर टैंकर आने-जाने में देरी हो रही है, लेकिन आपूर्ति बाधित कहीं नहीं है। सिर्फ गैलन, ड्रम में तेल बिक्री न करने के निर्देश दिए गए हैं। -मु. अकील, विक्रय अधिकारी आईओसीएल व नोडल अधिकारी।

---
भुगतान समय से जमा न होने के कारण एक-दो पंपों पर तेल की आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिली थी। इस बारे में संबंधित तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर समाधान के लिए कहा गया। अन्य सभी जगहों पर सुचारू रूप से तेल की आपूर्ति व बिक्री जारी है। किसी तरह की किल्लत नहीं है। उपभोक्ता अफवाहों में न आएं। -पृथ्वी सिंह, एआरओ मुख्यालय, आपूर्ति।

रॉबर्ट्सगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल भरवाते लोग।संवाद

रॉबर्ट्सगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल भरवाते लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed