फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   arrested six people planning the theft

चोरी की योजना बना रहे छह लोगों को दबोचा

Fri, 23 Sep 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
arrested six people planning the theft
सोनभद्र/घोरावल। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात चोरी की योजना बनाने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुुक्त होने वाला उपकरण भी बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए सभी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर चालान कर दिया। राबर्ट्सगंज कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि गश्त के दौरान कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने दलबल के साथ हाइडिल मैदान के पास से चोरी की योजना बना रहे चार युवकों को धर दबोचा। कहा कि पकड़े गए लखनपुरवा कला गांव निवासी रामचंद्र चौहान, बिचपई निवासी सोनू पटेल, उरमौरा निवासी राहुल और हाइडिल कॉलोनी निवासी रामा के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। घोरावल: नगर के दुर्गा मंदिर तिराहे के पास शुक्रवार को भोर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगे दो चोरों को पुलिस ने शुक्रवार की भोर में गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज घोरावल वंशनारायण राय ने बताया कि चोरी की नियत से रणनीति तय करते हुए बरई टोला निवासी आकाश और गोलू को शुक्रवार की भोर में गश्त के दौरान दुर्गा मंदिर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से रेती, संबल, दो रिंच, चाभी का गुच्छा, हथौड़ी आदि बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed