फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arrested for transporting mineral wealth tax on fake form

फर्जी प्रपत्र पर खनिज संपदा कर परिवहन करने वाला गिरफ्तार

Fri, 05 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Arrested for transporting mineral wealth tax on fake form
जिले में फर्जी आईएसटीपी प्रपत्र बनवाकर उपखनिजों का अवैध खनन/परिवहन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में घेराबंदी कर फर्जी कागजात पर उपखनिज का परिवहन करने में शामिल एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि योजनाबद्ध रूप से आदतन फर्जी आईएसटीपी प्रपत्र बनाकर उपखनिजों का अवैध खनन/परिवहन और ओवरलोडिंग कर राजस्व की चोरी किए जाने के संबंध में स्थानीय थाने में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी लालबहादुर सिंह यादव निवासी जमानियां गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि फोर्स के साथ एसएसआई ऐश खां ने उरमौरा में स्थित एक ढाबा के समीप घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ कर चालान कर दिया। कहा कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed