फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arrangements for cleanliness, shelters, drinking water facilities, and fans should be made at Shaktinagar Railway Station.

Sonebhadra News: शक्तिनगर रेलवे स्टेशन पर सफाई, शेड, पेयजल व्यवस्था, पंखे का हो इंतजाम

Thu, 16 Apr 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Arrangements for cleanliness, shelters, drinking water facilities, and fans should be made at Shaktinagar Railway Station.
शक्तिनगर मंडल रेल प्रबंधक को समस्या बताते सपा नेता मुकेश सिंह।स्रोत स्वयं
शक्तिनगर। पूर्व मध्य रेल धनबाद मंडल के प्रबंधक (डीआरएम) अलिखेश मिश्र ने बृहस्पतिवार को शक्तिनगर रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव मुकेश सिंह ने पांच सूत्री समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंप निराकरण की मांग किया। रेल प्रबंधक के मौजूदगी के वक्त रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे। मुकेश सिंह ने मांग की कि शक्तिनगर रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई के साथ यात्रियों के लिए शेड, पेयजल व्यवस्था, पंखे आदि जरूरी सुविधाओं की बहाली कराई जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में जिले के सबसे बड़े पुनर्वास गांव चिल्काडांड़ के ग्रामीणों के आवागमन के लिए ओवर ब्रिज की मांग की गई। इसी तरह ग्राम घरसड़ी व मिसरा के पहाड़ों के निकट बसे अनुसूचित जाति जनजाति के परिवारों के आने जाने से आए दिन घटनाएं होती है। घटना रोकने के लिए यहां भी ओवर ब्रिज की मांग की मांग की गई। शक्तिनगर से वाराणसी से बीच चलने चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन इंटरसिटी के संचालन समय में परिवर्तन की मांग की गई। बताया गया कि समय परिवर्तन से स्थानीय व्यापारियों को समय अपना बाज़ार और मरीज़ समय पर इलाज के लिए पहुंच सकेंगे। ज्ञापन में सिंगरौली से पटना के लिए चल रही ट्रेन को त्रिवेणी एक्सप्रेस की तर्ज पर सप्ताह में कुछ दिन शक्तिनगर से चलाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। डीआरएम ने समस्याओं के समाधान पर कहा कि जानकारी मिली है संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed