फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arrangements are being made to send food grains to the neighborhood: DM

खाद्यान्न मुहल्लेवार भेजने की व्यवस्था की जा रही: डीएम

Wed, 25 Mar 2020 08:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Arrangements are being made to send food grains to the neighborhood: DM
सोनभद्र। डीएम एस. राजलिंगम, एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कोरोना से बचाव के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर 21 दिन तक लॉकडाउन के दौरान जनपद वासियों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की है। कहा है कि जान है, तो जहान है। सबसे पहले मानव जीवन को बचाना है, मानव जीवन से सब है। दैनिक उपयोग के सामानों खाद्य सामग्रियों को मुहल्लेवार भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील किया है कि अपने घरों में रहकर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद करके मानव कल्याण का पुनीत कार्य करें। कोरोना के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के मद्देनजर 21 दिन 14 अप्रैल तक लॉक डाउन के दौरान जिले के लोग अपने-अपने घरों में अपने परिवारों के साथ रहें। कोई भी इंसान अपने घर से बाहर हरगिज न निकले। कार्य योजना बनाकर लोगों के घर तक आवश्यक सामग्री पहुंचाई जाएगी। आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति नियमित व सुचारु रूप से कराई जाएगी। सभी नागरिकों को जरूरत की चीजें मुहैया कराई जाएगी। डीएम, एसपी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को चिकित्सा से संबंधित समस्या है तो एंबुलेंस 102, 108 व यूपी 112 पर फोन करके सेवाएं ले सकते हैं। किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या या शिकायत दर्ज करानी हो तो वे जिला कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 05444-222384 पर दर्ज करा सकते हैं। बताया कि स्वास्थ्य संबंधी स्वास्थ्य विभाग में स्थापित कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर 9415683031 व 8423883288 तथा खाद्य आपूर्ति कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर 7839564750 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed