फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arrangement of Vanvasi Samagam responsible for 3500 volunteers and 1200 workers

3500 स्वयंसेवक तथा 1200 कार्यकर्ता संभालेंगे वनवासी समागम की व्यवस्था

Fri, 22 Nov 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Arrangement of Vanvasi Samagam responsible for 3500 volunteers and 1200 workers
बभनी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम की तैयारी में पूरे आश्रम के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लग गए हैं। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेवाकुंज आश्रम में 3500 स्वयं सेवक तथा 1200 कार्यकर्ताओं को वनवासी समागम की व्यवस्था के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

व्यवस्था में लगे सभी स्वयं सेवक और कार्यकर्ता देखरेख करेंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसमें विद्यालय के छात्र- छात्राओं को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय से आये छात्र-छात्राओं को साफ-सफाई, भोजन वितरण, जलपान वितरण, अतिथि सत्कार, मंच सजावट, रंगोली आदि के लिए दायित्व दिया गया है। बुधवार को विद्यालय की पांच सौ बालिकाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य शुरु कर दिया गया है। यह प्रशिक्षण तीन दिन तक चलेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर जहां जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है, वहीं सेवा समर्पण संस्थान के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लग गये हैं। खंड विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय गुरुवार को सेवाकुंज आश्रम पहुंच कर चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बन रहे अस्थायी शौचालय का भी निरीक्षण किया और कार्य करा रहे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पार्थराज सिंह, राजेश कुमार, रामदर्शन यादव एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को तत्काल पूर्ण कराने का निर्देश दिया। वनवासी समागम में प्रदेश के कई मंत्रियों के भी आने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम संयोजक जेसी विमल कुमार सिंह ने बताया कि वनवासी समागम को सकुशल संपन्न कराने के सभी लोगों को दायित्व दे दिया गया है। सभी लोग अपने अपने कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed