{"_id":"60aa5a7d8ebc3e13a05ffb3f","slug":"arrangement-of-25-beds-with-oxygen-in-joint-hospital-of-anpara-will-be-arranged-soon-sonbhadra-news-vns5908919119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा में आक्सीजन युक्त 25 बेड का अस्पताल जल्द होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा में आक्सीजन युक्त 25 बेड का अस्पताल जल्द होगा शुरू
विज्ञापन
शक्तिनगर। अनपरा के डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में जल्द आक्सीजन युक्त 25 बेड की व्यवस्था कर दी जाएगी। यह भरोसा रविवार को निरीक्षण पर आए मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने दिया। कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए सरकारी तौर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंडलायुक्त ने इसी के मद्देनजर यहां का दौरा किया।
ऊर्जांचल के डिबुलगंज इलाके में स्थित सौ बेड का संयुक्त चिकित्सालय निर्माण के बाद से बदहाल है। जनता के नुमाइंदों व प्रशासनिक उदासीनता के चलते म्योरपुर ब्लाक के एकमात्र संयुक्त चिकित्सालय में संसाधनों व चिकित्सकों की कमी का रोना रोया जाता है। कोरोना काल में बदहाली का मसला कई माध्यमों से शासन तक पहुंचा तब जिम्मेदार जागे। रविवार को निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त ने जनता को भरोसा दिलाया कि जल्द इस चिकित्सालय में आक्सीजन युक्त 25 बेडों की व्यवस्था कर दी जाएगी और इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए संबंधितों को सख्ती से निर्देशित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रमेश कुमार, तहसीलदार विशाल पांडेय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र को मिलेगी राहत
शक्तिनगर। कोरोना संक्रमण के मामले में जिले के सबसे ज्यादा प्रभावित म्योरपुर ब्लाक की जनता को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सोनभद्र में एक अप्रैल से 23 मई तक 11 हजार 219 संक्रमित चिह्नित किए गए जिसमें म्योरपुर विकास खंड में सर्वाधिक पांच हजार 132 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। यह जिले के कुल संक्रमितों की संख्या का 45.6 प्रतिशत है। सर्वाधिक संक्रमित मिलने के बाद भी म्योरपुर विकास खंड गैर परियोजना स्तर पर कोई शासकीय कोविड-19 अस्पताल नहीं बनाया गया है जिससे लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लिक्विड आक्सीजन की मांग की
अनपरा पहुंचे मंडलायुक्त को सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मिश्रा ने ज्ञापन सौंपा। मंडलायुक्त चिकित्सालय में कोविड-19 संक्रमितों का उपचार शुरू करने के साथ दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस व करहिया स्थित आक्सीजन प्लांट को लिक्विड ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने की मांग की। मंडलायुक्त ने कहा कि जिले के को आवश्यकता के मुताबिक आक्सीजन कोटा मिल रहा है। इस मामले में किसी क्षेत्र विशेष से भेदभाव नहीं किया जाएगा। एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के लिए प्रयास किया जाएगा।