फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Armaan and Khushboo won the hundred meters race

सौ मीटर दौड़ में अरमान और खुशबू ने मारी बाजी

Fri, 14 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Armaan and Khushboo won the hundred meters race
करमा ब्लॉक के सरंगा न्याय पंचायत स्तरीय के बैडाड खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभाग? - फोटो : SONBHADRA
विकासखंड करमा के सरगा न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैडाड़ में शुक्रवार को हुई। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स, कबड्डी, योगा, जिम्नास्टिक, पीटी, विशेष प्रदर्शन, खो-खो आदि प्रतियोगिता हुई। सौ मीटर दौड़ (बालक) में अरमान प्रथम और विकास द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में खुशबु प्रथम और सविता द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ (बालक) में शनि देवल प्रथम व अवनीश द्वितीय और बालिका वर्ग में सरोज प्रथम व संजू द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

इसी तरह 400 मीटर दौड़ (बालक) में श्यामसुंदर प्रथम व रामबाबू द्वितीय और बालिका वर्ग में सविता प्रथम व सपना द्वितीय रहीं। 600 मीटर दौड़ (बालक) में नागेंद्र प्रथम व शनि द्वितीय रहे। बालिका में अंजली प्रथम व लवली द्वितीय रहीं। रिले रेस (बालक) में पगिया प्रथम व बैडाड़ द्वितीय रहा। बालिका में सरगा ने प्रथम और करकोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में पूर्व माध्यमिक वर्ग (बालक) में सरगा प्रथम व करकोली द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका में करकोली प्रथम और बैडाड़ द्वितीय रहा। पीटी, जिमनास्टिक और योगा में सीताबहार ने बाजी मारी। बैडाड़ को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। धीरेंद्र पति तिवारी, राजगोविंद सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार शुक्ल, मौलाना हिफाजत हुसैन, मनीष कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed