फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Area manager of insurance company hanged himself

Sonebhadra News: बीमा कंपनी के एरिया मैनेजर ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 04 Apr 2023 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Area manager of insurance company hanged himself
रेणुसागर। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में सोमवार की रात निजी बीमा कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी के जाल्हूपुर निवासी आनंद सिंह (36) पुत्र शिवपूजन सिंह अपने परिवार के साथ अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित हाथी पार्क के सामने आवास में रहता था। वह एक निजी बीमा कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर था। सोमवार की रात करीब आठ बजे अपना काम पूरा घर आया। कुछ देर बाद उसके साथी टहलने के लिए उसे बुलाने पहुंचे। करीब आधे घंटे तक दरवाजा पीटने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला। फोन भी नहीं उठा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब घर का दरवाजा तोड़ा गया तो आनंद पंखे में फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर परियोजना अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में रेणुसागर के मोर्चरी में शव को रखवा दिया। सुबह परिजनों के पहुंचने पर शव का पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

नौकरी और परिवार से खुश था आनंद, होने वाली थी पदोन्नति
आनंद अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यहां रहता था। बच्चों की परीक्षा के बाद छुट्टी होने के कारण आनंद को छोड़ पूरा परिवार वाराणसी गया था। स्कूल खुलने के बाद पत्नी और बच्चे लौटने वाले थे। इस बीच आनंद ने फंदा बनाकर जान दे दी। उनके मित्रों और साथ मेें वॉलीवाल खेलने वालों ने बताया कि वह नौकरी और परिवार से खुश था। जल्द ही उसकी पदोन्नति होने वाली थी। किन कारणों से उसने यह कदम उठाया है, किसी को नहीं पता। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता को घटना के बार में नहीं बताया गया है। वह अभी वाराणसी घर पर ही हैं। उनके चाचा और अन्य परिजन अनपरा पहुंचे थे। पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed