फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Approval granted for 12 MLD STP in Mubarakpur.

Sonebhadra News: मुबारकपुर में 12 एमएलडी का बनेगा एसटीपी, मिली मंजूरी

Wed, 02 Sep 2026 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Approval granted for 12 MLD STP in Mubarakpur.
नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में 12 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण को शासन ने मंजूरी दे दी है। इस कार्य पर 37.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एसटीपी का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

घनी आबादी वाले नगर पालिका मुबारकपुर में 25 वार्ड हैं। इन वार्डों में लगभग डेढ़ लाख की आबादी निवास करती है, लेकिन कस्बा से निकलने वाले सीवेज को शोधित करने के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसके कारण वार्डों का सीवेज विभिन्न नालों से होकर बगैर शोधन के सीधे नदी में जाता है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर करीब एक साल पहले निकायों में एसटीपी के निर्माण के लिए सरकारी जमीन की तलाश शुरू की गई थी। जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता जियाउल हक ने बताया कि नगर पालिका के मुख्य नाले पर डीनोच (पानी मापक यंत्र) लगाया तो प्रतिदिन सात एमएलडी सीवेज निकलते हुए मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सरकारी जमीन मिलने के बाद एसटीपी के निर्माण के लिए 37.61 करोड़ की फाइनल डीपीआर तैयार कर शासन को प्रस्तावित की गई। एसबीएम (स्वच्छ भारत मिशन) के तहत इसकी मंजूरी मिल चुकी है। कस्बे में सीवर लाइन बिछाने के लिए 100.68 करोड़ का डीपीआर बन चुका है। यह कार्य राज्य सेक्टर के तहत में कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 37.61 करोड़ की लागत से मुबारकपुर में 12 एमएलडी क्षमता का एसटीपी, एक एमपीएस (मेन पंपिंग स्टेशन), एक आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) और 4.7 किमी की राइजिंग मेन सीवरलाइन डाली जाएगी।
इसके लिए शासन स्तर से निविदा की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसटीपी का निर्माण शुरू किया जाएगा।
एसटीपी का निर्माण होने के बाद घरों ने निकलने वाला सीवेज शोधित होने के बाद छोड़ा जाएगा। इससे नदी, तालाबों का पानी प्रदूषित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed