{"_id":"68769ce6915a6b94280172cf","slug":"applications-started-for-chief-minister-panchayat-incentive-award-scheme-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-131275-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
विकास कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की पांच ग्राम पंचायत के प्रधानों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में प्रधानों के लिए मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पोर्टल पर प्रधानों को नौ थीम पर अपने गांव के विकास का ब्योरा ऑनलाइन आवेदन में अपलोड करना है। जिले के दस विकास खंडों में कुल 621 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायतों को विकास कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना चलाती है।
पंचायती राज विभाग के माध्यम से पंचायतों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक कराए गए कार्यों के आधार पर पंचायतों को अंकों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना मूल्यांकन वर्ष 2024-25 में नौ थीम पर उत्कृष्ट काम करने वाले प्रधानों को मौका दिया जाएगा। वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट कार्यों का स्व मूल्यांकन करके नौ थीम पर रिपोर्ट अपलोड करानी है।
डीपीआरओ नमिता शरण ने बताया कि इसके लिए ग्राम प्रधान पोर्टल पर 15 जुलाई से 16 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे। एक सितंबर से जनपद स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित परफारमेंस कमेटी की ओर से परीक्षण कर चयन के सापेक्ष न्यूनतम दोगुनी पंचायतों का चयन किया जाएगा।
पांच अक्तूबर से जिला स्तरीय समिति सत्यापन कराकर सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली सात पंचायतों की संस्तुति रिपोर्ट देगी। 30 अक्तूबर से मंडलीय समिति जांच कर अपनी रिपोर्ट राज्य स्तरीय समिति को देगी।
25 नवंबर को राज्य परफारमेंस असेसमेंट कमेटी द्वारा चयनित ग्राम पंचायतों की सूची कृषि उत्पादन आयुक्त को भेजी जाएगी। इसके बाद 15 जनवरी को चयनित ग्राम पंचायतों को पुरस्कार की धनराशि का वितरण किया जाएगा।
आवेदन में 100 सवालों के जवाब देने होंगे
ऑनलाइन आवेदन में 100 सवालों के जवाब भी देने होंगे। इसमें महिला हितैषी, सुशासन, सामाजिक सुरक्षा, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, स्वच्छ और हरित, पानी की उपलब्धता, बाल मैत्री, स्वस्थ गांव, गरीबी मुक्त गांव, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पात्र लाभार्थियों की स्थिति, हेल्पलाइन, टीकाकरण, जनसेवा केंद्र की स्थापना और आमदनी, आश्रय स्थल और पंचायत की आमदनी आदि बिंदुओं पर पंचायतों का मूल्यांकन होगा। चुनी गई पंचायतों को गांव में विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।