फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Answers sought from four officers including DPRO, Tourism Officer

Sonebhadra News: डीपीआरओ समेत चार अधिकारियों से जवाब तलब

Wed, 18 Sep 2024 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Answers sought from four officers including DPRO, Tourism Officer
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं की बुधवार को डीएम ने सीएम डैशबोर्ड से समीक्षा की। व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की धीमी गति और राज्य वित्त आयोग की धनराशि खर्च करने में सुस्ती पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीपीआरओ और एडीपीआरओ को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। पर्यटन विभाग के कार्यों की प्रगति भी काफी सुस्त मिली। इस पर पर्यटन अधिकारी और कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के एक्सईएन से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस के प्रतिनिधि को बीमा से संबंधित भुगतान के आवेदनों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि को इसकी बेहतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। दिव्यांग पेंशन योजना के प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण करने की हिदायत दी। विभागों के पास उपलब्ध खाली भूमि पर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
बिजली निगम के एक्सईएन को बीएसए से समन्वय बनाकर विद्यालयों के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार शीघ्र हटवाने को कहा। विद्युत की आपूर्ति निर्धारित समय अवधि के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में डीडीओ शेषनाथ चौहान, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एपी वर्मा, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed