फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anshika and Priya dominated in the running competition

दौड़ प्रतियोगिता में अंशिका एवं प्रिया का रहा दबदबा

Sun, 21 Aug 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Anshika and Priya dominated in the running competition
सोनभद्र। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग दल सोनभद्र के तत्वावधान में शनिवार को चतरा ब्लॉक के बिरधी स्थित कंपोजिट विद्यालय में खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सियाराम सिंह ने किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग से 100 मीटर दौड़ में विजेंद्र, 200 एवं 400 मीटर दौड़ में दिलजीत तथा 800 मीटर दौड़ में कल्कि देव पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग से 100 और 800 मीटर दौड़ में अंशिका, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रिया ने रेस जीती। बालक वर्ग में वॉलीबाल मुकाबले में बिरधी की टीम विजेता रही। पारसनाथ विद्यालय की लड़कियों ने वॉलीबाल की ट्राफी जीती। कबड्डी में कुसुम्हा की टीम प्रथम स्थान पर रही। लंबी कूद में उज्ज्वल व गोला फेंक में उज्ज्वल व नेहा प्रथम स्थान पर रहे। अंत में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ब्लॉक प्रमुख चतरा धीरेंद्र सिंह एवं ग्राम प्रधान ने सम्मानित किया। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुज त्रिपाठी व व्यायाम प्रशिक्षक प्रदीप सिंह ने किया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, प्रभु नारायण सिंह, वीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed