{"_id":"5fdf94828ebc3e3bb5293cdd","slug":"anpara-won-the-volleyball-tournament-by-defeating-tierra-sonbhadra-news-vns5645677130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा ने तियरा को हराकर में वालीबाल टूर्नामेंट जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा ने तियरा को हराकर में वालीबाल टूर्नामेंट जीता
विज्ञापन
बभनी। स्पोर्ट्स क्लब डोडहर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराज्यीय वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को आई क्लब अनपरा व तियरा के बीच खेला गया। जिसमें आई क्लब अनपरा ने जीत हासिल की। फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान भागीरथी वैश्य ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।
मुख्य अतिथि और सह अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को सेमीफाइनल में चार टीम आई क्लब अनपरा, तियरा, डोडहर और अनपरा पहुंचीं। पहला सेमीफाइनल आई क्लब अनपरा और अनपरा के बीच खेला गया। इसके संघर्ष पूर्ण मुकाबले में आई क्लब अनपरा ने अनपरा को 31-29 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में तियरा ने डोडहर को 31-26 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच अनपरा आई क्लब व मध्य प्रदेश के तियरा टीम के बीच खेला गया। बेस्ट ऑफ थ्री के इस मैच में आई क्लब अनपरा ने तियरा की टीम को लगातार दो सेटों में 29-27, 25-14 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। हालांकि इन दो सेटों में खेल का प्रदर्शन काफी रोमांचक रहा। खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बेस्ट अटैकर दीपक यादव, बेस्ट डिफेंस विनोद कुमार और बेस्ट बूस्टर करन को मिला। प्रतियोगिता के दौरान उपनिरीक्षक जय प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. रामप्रसाद गोड़, केपी पाल, सालिक राम वैश्य, बंशीलाल भारती, आशाराम, ओमप्रकाश वैश्य, रामनारायण, जिंदलाल मौजूद रहे। खेल में निर्णायक रामनारायण, एमके पांडेय व रामप्रताप, स्कोरर दयानंद वैश्य और कमेंटेटर रामदयाल वैश्य रहे। स्पोर्ट्स क्लब डोडहर के डॉ शंकर दयाल, विनोद, नरेश कुमार, कमलेश, कृष्णा व राजकुमार रहे।