फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara's businessman arrested in Madhya Pradesh

अनपरा का कारोबारी मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Anpara's businessman arrested in Madhya Pradesh
मोरवा में पकड़ा गया चोरी का डीजल - फोटो : SONBHADRA
सिंगरौली। एनसीएल की कोयला खदानों से डीजल चोरी करने वाले कारोबारी को मध्य प्रदेश की मोरवा थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात साथी संग गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से करीब ढाई सौ लीटर चोरी का डीजल व कच्ची शराब बरामद करने का दावा पुलिस ने किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अनपरा (यूपी) के कौवा नाला क्षेत्र का रहने वाले है और लंबे वक्त से डीजल चोरी में लिप्त था।
विज्ञापन

मोरवा थाने के निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि एनसीएल की कोयला परियोजनाओं से डीजल चोरी की शिकायतें मिल रहीं थी। इसी सूचना पर टीम गठित कर बोलेरो को एमपी-यूपी बॉर्डर के समीप दुलापाथर के पास से पकड़ा गया। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में डीजल चोर गैंग का मुख्य सरगना बाबूराम जायसवाल एवं समय लाल कोल दोनों निवासी कौआनाला थाना अनपरा को दबोच लिया गया। कार्रवाई के दौरान वाहन में बैठा बबलू यादव एवं अजय कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पुलिस का कहना है कि दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़ में आए आरोपियों व वाहन से सात गैलनों में 250 लीटर डीजल व दो जरकिन में 75 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई है। पुलिस ने अवैध तस्करों के वाहन समेत कुल छह लाख की जब्ती कर आरोपियों के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

बाबूराम के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले
सिंगरौली। मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी बाबूराम जायसवाल पर मोरवा थाना समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डीजल चोरी के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार डीजल तस्करी में वाहन मालिक सहित साथीगण रविंद्र उर्फ चिंटू व ब्रह्मदेव की भी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी द्वारा एक पिकअप वाहन में कबाड़ कारोबारी को दो टन कबाड़ के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed