फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Another secretary fell, action taken in toilet scam

एक और सेक्रेट्री पर गिरी गाज, शौचालय घोटाले में हुई कार्रवाई

Sun, 25 Sep 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Another secretary fell, action taken in toilet scam
रामगढ़। चतरा ब्लाक के सोढ़ा ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण में अनियमितता के मामले में तत्कालीन सेक्रेट्री रोहित सिंह और पूर्व प्रधान चंपा देवी पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है। दोनों पर शौचालयों के निर्माण कार्य कराने के नाम पर करीब 19.44 लाख रुपये बंदरबांट करने का आरोप है। डीपीआरओ ने सेक्रेट्री को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

चतरा ब्लॉक के सोढ़ा ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने कुछ माह पहले डीएम से की थी। ग्रामीणों का आरोप था कि सेक्रेट्री और पूर्व ग्राम प्रधान ने डेढ़ सौ से अधिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया है, जबकि धन पूरा निकाल लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम चंद्र विजय सिंह ने जांच के लिए टीम बनाई। टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो ग्रामीणों की शिकायत काफी हद तक सही नहीं निकली। टीम ने पाया कि 162 शौचालयों का निर्माण कार्य अधूरा है, जबकि 19.44 लाख रुपये धन निकाल लिया गया। शौचालयों के निर्माण कार्य कराने के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का मामला संज्ञान में आने पर ब्लॉक और जिलास्तरीय अधिकारियों ने कई बार संबंधित सेकेट्री और पूर्व प्रधान को शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का आदेश दिया, लेकिन उनकी सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उधर, डीएम ने जांच रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद डीपीआरओ को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले सेक्रेट्री का निलंबित कर दिया है। एडीओ पंचायत को सेक्रेट्री और प्रधान पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed