{"_id":"6006ee6b8ebc3e32af7ef40e","slug":"annoyed-by-his-wife-s-departure-the-husband-climbed-the-electric-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पत्नी की विदाई न होने से नाराज पति चढ़ा बिजली के खंभे पर, करीब दो घंटे के बाद पुलिस ने समझाकर उतारा नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पत्नी की विदाई न होने से नाराज पति चढ़ा बिजली के खंभे पर, करीब दो घंटे के बाद पुलिस ने समझाकर उतारा नीचे
Tue, 19 Jan 2021 08:06 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 19 Jan 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
नाराज पति चढ़ा बिजली के खंभे पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले की घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया गांव में मंगलवार को अपनी पत्नी की विदाई कराने गया मध्य प्रदेश निवासी पति ने उस समय विद्युत पोल पर चढ़कर ड्रामा करना शुरू कर दिया, जब ससुराल वालों ने विदाई से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। करीब एक घंटे के बाद पहुंची पुलिस ने जब समझाया और विदाई कराने का आश्वासन दिया, तब उतरा। इस बीच करीब दो घंटे का समय बीत गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान बेलवनिया प्रीतनारायण सिंह ने बताया कि पति सोमवार की शाम को ही पत्नी की विदाई कराने आया था। मंगलवार को दोपहर बाद जब उसने विदाई के लिए कहा तो ससुराल वालों ने इनकार कर दिया। उनका कहना था कि गौना अभी नहीं हुआ है लिहाजा विदाई नहीं हो सकती।
विज्ञापन
इससे नाराज होकर रसोले गांव के बिजली के खंभे पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। संयोग अच्छा था कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी। ग्रामीणों की बात जब नहीं मानी, तो पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विदाई कराने का आश्वासन देकर खंभे से उतारा।
विज्ञापन