फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anmol selected for the national chess competition.

Sonebhadra News: अनमोल का राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन

Fri, 11 Sep 2026 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Anmol selected for the national chess competition.
सोनभद्र। प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर सोनभद्र के अनमोल श्रीवास्तव का राष्ट्रीय विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अनमोल आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के कक्षा सात के छात्र हैं। उनके चयन से विद्यालय और जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता शुक्रवार को अलीगढ़ के धर्म समाज इंटर कॉलेज, दुबे का पड़ाव में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। मंडल से सोनभद्र के अनमोल श्रीवास्तव तथा भदोही की काजल और आराधना का राष्ट्रीय विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि विंध्याचल मंडल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। भदोही के राजकीय हाईस्कूल चुकमान की छात्राएं काजल और आराधना ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सोनभद्र के अनमोल श्रीवास्तव का अंडर-14 बालक वर्ग में शानदार खेल को देखते हुए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता-2026 के लिए चयन हुआ है। अनमोल के चयन पर विद्यालय के शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed