फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Animal smuggler arrested in encounter, pistol recovered

Sonebhadra News: मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Thu, 07 Dec 2023 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Animal smuggler arrested in encounter, pistol recovered
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। चार और पांच दिसंबर की भोर में तीन तस्कर पिकअप में सात बैल को लादकर वध के लिए बिहार ले जा रहे थे। पुलिस की घेरेबंदी पर आरोपी पिकअप छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस जांच में जुटी थी। इस बीच बृहस्पतिवार को घटना में शामिल टोढ़ी भगवानपुर भभुआ निवासी शमीम अंसारी (20) के राबर्ट्सगंज आने की सूचना पर एसओजी और सदर कोतवाली पुलिस ने इको प्वाइंट के पास उसे घेर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने टोढ़ी भगवानपुर कैमूर (भभूआ), निवासी सद्दाम अंसारी और एक अन्य पर भी केस दर्ज किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, एसओजी प्रभारी संजीव कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी राम सिंहासन शर्मा, चुर्क चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव, एसआई विजय शंकर यादव सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed