फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry workers stopped work medical college due to payment

Sonebhadra News: मजदूरी न मिलने से नाराज मजदूरों ने रोका मेडिकल काॅलेज का काम

Thu, 10 Aug 2023 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Angry workers stopped work medical college due to payment
चुर्क। मेडिकल काॅलेज के निर्माण में लगे मजदूरों का भुगतान न होने पर मजदूरों ने ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए काम ठप कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चुर्क पुलिस लाइन के सामने मेडिकल काॅलेज का निर्माण चल रहा है। जिम्मेदारों के उदासीन रवैए के कारण तय सीमा के बीतने के बावजूद निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है। स्थिति यह है कि मजदूर पिछले दो महीने के मजदूरी के भुगतान के लिए ठेकेदार का चक्कर लगा रहे हैं, मगर उनकी सुनवाई नहीं हो रही। इससे नाराज श्रमिकों ने बृहस्पतिवार को काम बंद कर दिया। सैकड़ों मजदूर शिकायत लेकर चुर्क चौकी पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मजदूरों ने आराेप लगाया कि ठेकेदार भुगतान के लिए मजदूरों को परेशान कर रहा है। दो महीने से टालमटोल किया जा रहा है, जबकि मेडिकल काॅलेज का निर्माण करा रही कंपनी के अधिकारी ठेकेदार को जून तक का सारा भुगतान करने की बात कह रहे हैं। भुगतान के लिए मजदूर सुबह से देर शाम तक चुर्क चौकी पर खड़े रहे। हालांकि कोई हल नहीं निकल पाया। मौके पर नीतीश, विकास शर्मा, दिनेश भारती, विनय शर्मा, सुनील यादव, जय गोविंद गिरि, सतेंद्र प्रसाद, रामसूरत, मनीष शर्मा, दिनेश शर्मा, मनोज यादव, आसिफ, शीतल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed