फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry with the mining system, the minister of state complained to the CM

खनन व्यवस्था से नाराज राज्यमंत्री ने सीएम से की शिकायत

Fri, 01 Oct 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Angry with the mining system, the minister of state complained to the CM
समाज कल्याण अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने जिले में अवैध खनन की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। पत्र भेजकर बिल्ली-मारकुंडी सहित कई अन्य क्षेत्रों में विभागीय मिलीभगत से अवैध खनन का आरोप लगाया है। उन्होंने जांच की मांग की है। पत्र के आधार पर विशेष सचिव मुख्यमंत्री ने डीएम को जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन

हाल ही में प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बने ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड ने जिले में धड़ल्ले से अवैध खनन होने की शिकायत कर खनन विभाग और प्रशासनिक महकमे के कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। सीएम को दिए गए पत्र में लिखा है कि तहसील ओबरा के बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन कराया जा रहा है। लोढ़ी टोल प्लाजा पर आए दिन जाम लगा रहता है। बिल्ली-मारकुंडी क्षेत्र में कई लोग अवैध खनन करा रहे हैं। इससे राजस्व की क्षति हो रही है और सरकार की छवि भी धूमिल किया जा रहा है। उन्होंने खनन पट्टा की जांच कराते हुए दोषी अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध खनन कराने वालों का पट्टा निरस्त करने की मांग की है। इस पत्र के आधार पर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अमित सिंह ने डीएम को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

जिले में नियमानुसार पत्थर की खदानें चल रही हैं। किसी पट्टाधारक के खिलाफ अवैध खनन करने की शिकायत प्राप्त होती है तो प्रकरण की जांच कराकर शिकायत की पुष्टि होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। ओवरलोड एवं बगैर एमएम-11 के बालू-गिट्टी का परिवहन करने वालों को पकड़ कर कार्रवाई की जा रही है। - जेपी द्विवेदी, ज्येष्ठ खान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed