फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry people blocked the power cut, sloganeering

विद्युत कटौती से नाराज लोगों ने लगाया जाम, नारेबाजी

Mon, 25 Apr 2022 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Angry people blocked the power cut, sloganeering
नगर व आसपास के क्षेत्र में हो रही बेतहाशा बिजली कटौती को लेकर रविवार की देर रात नगरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा के नेतृत्व में उन्होंने चक्काजाम कर दिया। लगभग तीन घंटे तक जाम से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पिपरी ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से बात कराकर आपूर्ति बहाल कराई तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

रेणुकूट नगर व आसपास के क्षेत्र में बीते लगभग एक माह से बेतहाशा बिजली कटौती हो रही है। इससे लोग आजिज आ गए हैं। रविवार की रात बार-बार हो रही बिजली कटौती से आक्रोशित लोग व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा के नेतृत्व में चाचा कॉलोनी के समीप मुख्य मार्ग पर बैठ गए और जाम लगा दिया। सूरज ओझा ने कहा कि लगातार बिजली विभाग को हम ज्ञापन देकर व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश दिया है। इसके बावजूद विभाग मनमाने तरीके से कटौती कर रहा है। कटौती का कोई रोस्टर नहीं रह गया है। मौके पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पिपरी अजय कुमार सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे रोस्टर के अनुसार बिजली देने और तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग पर अड़े रहे। थाना प्रभारी ने नाराज लोगों से अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह से बात करवा कर बिजली की आपूर्ति शुरू करवाई तब जाकर लोग सड़क से हटे और आवागमन बहाल हुआ। करीब तीन घंटे तक आवागमन ठप होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed