{"_id":"63430b7a05db9041a0382fba","slug":"anger-erupted-over-the-condition-of-road-people-did-ruckus-sonbhadra-news-vns678270785","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की बदहाली पर फूटा गुस्सा, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की बदहाली पर फूटा गुस्सा, चक्काजाम
विज्ञापन
चोपन भरहरी सिंदुरिया मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध करते लोग।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से सटे चोपन-भरहरी-सिंदुरिया मार्ग पर बने गड्ढों में नदी से निकाले गए पत्थर डालने से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से गुस्साए लोगों ने रविवार की शाम चक्काजाम कर दिया। बालू ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए राहगीरों की जिंदगी से खेलने की बात कही। लोग उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। देर शाम पहुंचे तहसीलदार ने 24 घंटे में सड़क को दुरुस्त कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
एक अक्तूबर से सोन नदी से बालू की निकासी शुरू हो गई है। चोपन-भरहरी-सिंदूरिया मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में नदी से निकाले गए चिकने पत्थर भर दिए गए हैं। गिट्टी-बालू लदे वाहनों के आवागमन के दौरान यह पत्थर उछलकर राहगीरों को जख्मी कर रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रहे भाजपा नेता व जुगैल जिपं सदस्य के प्रतिनिधि संजीव तिवारी ने कहा कि बालू खनन शुरू होते ही ठेकेदारों की मनमानी शुरू हो गई है।
गड्ढों में पड़े पत्थरों के कारण दुकानदार, ग्राहक और राहगीर घायल हो रहे हैं। अगर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ी अनहोनी भी हो सकती है। अवैध खनन हो रहा है मगर खनन विभाग मौन साधे हुए हैं। चक्काजाम से चोपन-सिंदुरिया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत मौके पर पहुंचे और जाम हटवाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। लोग उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। देर शाम पहुंचे तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। ज्ञापन लेते हुए आश्वस्त किया कि एक दिन में सड़क ठीक करा दी जाएगी। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। प्रदर्शन में महेंद्र केशरी, रोहित सिंह, पिंटू पांडेय आदि शामिल रहे।