फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anger among students due to mismanagement of food, education, children of Government Ashram School, demonstrated on Tehsil

भोजन, पढ़ाई की दुर्व्यवस्था से छात्रों में आक्रोश, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय घोरावल के बच्चों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

Thu, 21 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Anger among students due to mismanagement of food, education, children of Government Ashram School, demonstrated on Tehsil
तहसील मुख्यालय के पास समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्रों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। भोजन, पानी, सफाई और पठन-पाठन की दुर्व्यवस्था का आरोप लगाया। एसडीएम ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया। तहसीलदार की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम जांच के लिए नामित कर दी गई है।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप था कि विद्यालय में पठन पाठन ठीक से नहीं होता। न ही समय से अध्यापक अपनी कक्षाएं लेते हैं और ना ही नियमित स्कूल आते हैं। निर्धारित मेन्यू व मानक के अनुसार कभी भी नाश्ता व भोजन नहीं दिया जाता है। इसमें भारी वित्तीय अनियमितता की जाती है। कुछ छात्रों को भोजन की थाली भी नहीं मिली है। शौचालय में साफ सफाई भी समय पर नहीं होती। आवासीय विद्यालय में रात्रि विश्राम के लिए भी सभी बच्चों को चौकी मुहैया नहीं कराई गई है, जिससे कुछ छात्र जमीन पर सोने को बाध्य हैं। मौके पर मौजूद जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, एसडीएम घोरावल श्याम प्रताप सिंह, कोतवाल गोपालजी ने छात्रों की समस्याएं सुनी। सुधार के आश्वासन पर छात्रों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। एसडीएम ने विद्यालय पर जाकर स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए तहसीलदार की अध्यक्षता में फूड इंस्पेक्टर, सीएचसी अधीक्षक व बीडीओ की चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। टीम को कर जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed