फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anger against the transport corporation

परिवहन निगम के खिलाफ गुस्सा

Sun, 16 Jul 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 16 Jul 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Anger against the transport corporation
परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते सपाजन
राबर्ट्सगंज स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी हो रही है। रात्रि के समय हाईवे से रोडवेज की बसों के गुजरने से लोगों को समय से बस नहीं मिल पा रही है। रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने राज्य परिवहन विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। अपनी मांगों का ज्ञापन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा।
विज्ञापन



सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि परिवहन विभाग की बसें यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। रात्रि के समय रोडवेज बस स्टेशन में न आकर जबरन यात्रियों को चंडी तिराहे अथवा उरमौरा हाईवे के पास उतार दिया जाता है और बसें सीधे हाईवे से गुजर जाती हैं।
विज्ञापन



इससे यात्रियों को परेशानी के साथ-साथ उनकी जान माल का खतरा बना रहता है। कहा कि कई बार शिकायती पत्र देकर हाइवे से गुजर रही बसों पर पाबंदी लगाने की मांग की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिन की तरह ही रात्रि के समय भी रोडवेज बसें हाइवे से नीचे से होकर गंतव्य की ओर जाएं, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



 अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता सांकेतिक रूप से चक्काजाम कर आंदोलन करेंगे। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी और चंदन केशरी ने कहा कि यात्रियों की जान माल के साथ खिलावाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े किया जाएगा। कामरान खां, अजय, मुकेश, इरशाद, पवन, छोटे केशरी, अकमल, विजय कुमार, मुन्ना कुशवाहा, रवि अग्रहरि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed