फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anganwadi workers will surround the collectorate on July 22

22 जुलाई को कलेक्ट्रेट घेरेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Thu, 14 Jul 2022 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will surround the collectorate on July 22
नगर स्थित रामलीला मैदान परिसर में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओें की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के लिए संघर्ष की रूपरेखा तैयार की। चेताया कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे 22 जुलाई को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। कई बार जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रार्थना पत्र के माध्यम से समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया लेकिन समाधान नहीं हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से स्वास्थ्य विभाग का भी काम किया जा रहा है लेकिन उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। मांगों को पूर्ण कराने के लिए 22 जुलाई को कलेक्ट्रेट में और 28 जुलाई को सीएमओ कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बैठक में उर्मिला सिंह, लक्ष्मी जायसवाल, साधना विश्वकर्मा, माधुरी, रंजना, शकुंतला, रीता, सुधा, पार्वती, मंजू, मनोरमा, उषा, साधना श्रीवास्तव, माया, पूनम, रेनू सिंह, वंदना, अंजू सिंह, संजू, सुशीला, रीता, रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed