{"_id":"69ab1ceecd6d3bfbe30d30cd","slug":"an-iron-pipe-ejected-from-a-pickup-truck-and-pierced-the-trailer-drivers-throat-resulting-in-his-death-sonbhadra-news-c-191-1-gyn1003-139890-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पिकअप से छिटककर लोहे का पाइप ट्रेलर चालक के गले में घुसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पिकअप से छिटककर लोहे का पाइप ट्रेलर चालक के गले में घुसा, मौत
विज्ञापन
औराई कोतवाली के विक्रमपुर गांव के पास हाईवे पर शुक्रवार की शाम अनियंत्रित ट्रेलर पिकअप से टकरा गया। हादसे में पिकअप पर लदा एक लाेहे का पाइप छिटकर ट्रेलर के आगे का शीशा तोड़ते हुए अलवर, राजस्थान निवासी चालक राहिल (45) के गले में घुस गया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप सवार वाराणसी के शिवपुर पंचकोशी निवासी राजन कुमार गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसका औराई ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के दक्षिणी लेन पर शुक्रवार को एक पिकअप चालक लोहे के गेट बनाने वाले चौकोर पाइप लादकर जा रहा था। वहीं ट्रेलर चालक राहिल पीछे से तेज रफ्तार में जा रहा था। ओवरब्रिज से उतरते समय वाराणसी से लोहा तार के बंडाल लादकर आ रहे ट्रेलर चालक को झपकी आ गई। जिससे उनका स्टेयरिंग से नियंत्रण हट गया। इससे ट्रेलर पिकअप से टकरा गया।
घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक के गले में घुसे पाइप को खींचकर बाहर निकाला। वहीं दोनों वाहन चालकों को औराई ट्रामा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सक ने राहिल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक के दांत, सीने और सिर में चोट लगी है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ट्रेलर चालक व घायल के घर सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद हाईवे पर 30 मिनट तक जाम लग गया। पुलिस क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को किनारे कराकर आवागमन सुचारू कराया।