फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   An innocent child who had come to his maternal grandparents' house for Chhath Puja died due to electric shock, the girl suffered burn injuries.

Sonebhadra News: छठ पूजा के लिए ननिहाल आए मासूम की करंट से मौत, बालिका झुलसी

Tue, 28 Oct 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
An innocent child who had come to his maternal grandparents' house for Chhath Puja died due to electric shock, the girl suffered burn injuries.
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। वह छठ पूजा के लिए मां के साथ ननिहाल आया था। वहीं, हरहोरी गांव में करंट से 11 साल की बालिका झुलस गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। छठ पूजा के दिन हादसे होने से दोनों परिवारों में मातम छा गया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव निवासी दयाशंकर का बेटा अभी (5) अपनी मां के साथ छठ पूजा के लिए कुंडाडीह गांव स्थित ननिहाल आया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार को वह घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान सबमर्सिबल पंप से पानी की सप्लाई की जा रही थी। पास में इन्वर्टर भी रखा था। अचानक पानी के पाइप में करंट प्रवाहित होने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान पाइप के संपर्क में आने से अभी करंट से झुलस गया और अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर म्योरपुर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉ. संजीव बिंद ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। दूसरी घटना क्षेत्र के हरहोरी गांव में हुई। करंट की चपेट में आने से रमेश की बेटी स्वाति (11) गंभीर रूप से झुलस गई। सीएचसी म्योरपुर में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छठ का प्रसाद बनाते समय महिला झुलसी

म्योरपुर। क्षेत्र के पतेरी टोला गांव में सोमवार को छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय आशीष की बसंती (30) झुलस गई। वह अपनी देवरानी कांति देवी के साथ ईंट के चूल्हे पर कड़ाही चढ़ाकर प्रसाद बना रही थी। इसी बीच ईंट खिसकने से कड़ाही गिर गई और खौलता तेल बसंती पर छलक कर पड़ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों उसे लेकर म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed