{"_id":"6738cc78471db1eaf60ec74d","slug":"an-innocent-child-died-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-a-jam-was-imposed-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-120563-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मासूम की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मासूम की मौत, लगाया जाम
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के हरनीपुर मोड़ के पास शनिवार की शाम धान लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से घर के बाहर खेल रहे मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर चतरा-बंजरिया मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
कोटाश गांव निवासी मनोज पटेल गांव के कोटेदार हैं। शनिवार की शाम उनका पुत्र पीयूष (6) घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान बंजरिया की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बालक को चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे आने से पीयूष की मौके ही मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चतरा-बंजरिया संपर्क मार्ग पर जाम लगा दिया। पन्नूगंज एसओ दिनेश प्रकाश पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता कर जाम समाप्त करने का प्रयास, लेकिन परिजन तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। शाम करीब सात बजे पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। पीयूष तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। दोनों बहन उससे बड़ी हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यवसायी की मौत
शक्तिनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एमजीआर के पास शुक्रवार की रात कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यवसायी की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
शिवाजी नगर निवासी नरेंद्र श्रीवास्तव (55) व रियासत हुसैन (46) अपनी स्कूटी से शक्तिनगर बस स्टैंड बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तीव्र गति कार ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दिया।
हादसे में स्कूटी चला रहे नरेंद्र श्रीवास्तव की मौत हो गई। गंभीर हालत में रियासत हुसैन को संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और नाजुक हालत को देख रेफर कर दिया। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि घटना की वजह बनी कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।