फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ambulance stuck in severe jam, pregnant groaning due to labor pain broke down

भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस, प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती ने तोड़ा दम

Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck in severe jam, pregnant groaning due to labor pain broke down
म्योरपुर। पिपरी और म्योरपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर रोजाना लग रहे जाम की वजह से शुक्रवार को प्रसव पीड़िता की मौत हो गई। जाम में एंबुलेंस फंसने से प्रसव पीड़ा काफी देर तक छटपटाती रही। लगातार सायरन बजाने के बाद भी भीषण जाम में एंबुलेंस को आगे निकलने की जगह नहीं मिल पाई। महिला के साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के डडीहरा गांव निवासी राजू की पत्नी देवमती (28) गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को परिजनों ने उसे म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। गर्भवती की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला को 108 नंबर की एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग रनटोला के पास लगे भीषण जाम में एंबुलेंस फंस गया। जाम लंबा होने के कारण एंबुलेंस चालक ने महिला की हालत देखते हुए दुद्धी के रास्ते जिला चिकित्सालय जाना चाहा। एंबुलेंस घुमाकर दुद्धी के रास्ते जिला अस्पताल जाने के दौरान दुद्धी के पास ही महिला की सांसे रुक गई। आशंका होने पर चालक गर्भवती को लेकर दुद्धी सीएचसी गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस चालक शव को सीएचसी के ही सुपुर्दगी में देकर वापस लौट आया। मासूम बच्चे के आगमन की खुशियां मनाने में जुटे परिवार में महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत से मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed