फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Amar Ujala's investigation: Passengers have to spend the night under the flyover in winter

अमर उजाला की पड़तालः ठंड में फ्लाईओवर के नीचे मुसाफिरों को बीतानी पड़ रही रात

Sat, 04 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's investigation: Passengers have to spend the night under the flyover in winter
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक के समीप ठंड में रिक्सा पर सोया रिक्सा चालक। - फोटो : SONBHADRA
शासन और प्रशासन के निर्देश के बावजूद नगर निकायों में मुसाफिरों के ठहरने के लिए मुकम्मल व्यवस्था नहीं की जा सकी है। कहने को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर में स्थायी रैन बसेरा खुला है, लेकिन जानकारी के अभाव में मुसाफिर वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं। यहां तक पहुंचने के लिए अभी तक न तो चट्टी-चौराहों पर बैनर-पोस्टर लगे हैं न ही दीवारों पर वॉल पेंटिंग कराई गई है। जानकारी के अभाव में मुसाफिर फ्लाईओवर के नीचे ठिठुरते हुए रात गुजारने को विवश हैं। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार की रात में नगर के चट्टी-चौराहों की पड़ताल की तो सच्चाई खुल कर सामने आ गई।
विज्ञापन

समय: रात 9.35 बजे
स्थान- बढ़ौली चौक
अमर उजाला की टीम शुक्रवार की रात में स्वर्ण जयंती (बढ़ौली) चौक पहुंची। फ्लाईओवर के नीचे पार्क में बने कुर्सी के पास में एक व्यक्ति सोता हुआ मिला। पूछने पर उसने बताया कि वह चपकी बभनी के रहने वाले है। वह यहां रहकर मजदूरी करता है। यहीं आकर रात में विश्राम करता है। वहीं पास के चबूतरे पर दो लोग सोए मिले। उन्होंने बताया कि साहब रैन बसेरा के बारे में पता नहीं है, और न ही कोई बताने वाला है।
विज्ञापन

समय: रात 9.45 बजे।
स्थान : धर्मशाला चौक।
धर्मशाला चौक पर कुछ लोग वाहन का इंतजार करते नजर आए, जिन्हे वाराणसी जाना था। चौक पर लगे फव्वारे के पास भी कुछ लोग बैठे दिखे। पूछने पर बताया कि वे बाहर से आ रहे हैं, कुछ लोग लेने आ रहे है, इसके बाद वे चले जाएंगे। चौराहे पर अलाव की व्यवस्था न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय: रात 10 बजे।
स्थान: रैन बसेरा राबर्ट्सगंज।
नगर में स्थित 50 बेड के रैन बसेरे में व्यवस्था की पड़ताल करने के लिए अमर उजाला की टीम रात दस बजे पहुंची। यहां उस समय पांच व्यक्ति ठहरे मिले। आसनडीह के प्रतीक व राजेश ने बताया कि वे आवश्यक कार्य से जिला मुख्यालय आए थे। काम न हो पाने के कारण से रात में यहां रुके हैं। शनिवार को काम करने के बाद घर को वापस जाएंगे।
निर्देश के बाद भी नहीं लगे बैनर-पोस्टर
नगर पालिका परिषद सोनभद्र के ईओ प्रदीप गिरि ने नगर में संचालित रैन बसेरा के संचालक को नगर के चट्टी-चौराहों पर पोस्टर बैनर लगाने के निर्देश दिए थे। ताकि दूर दराज से आने वाले मुसाफिरों को ठहरने में दिक्कत न हो। लेकिन अब तक सार्वजनिक स्थानों पर बैनर-पोस्टर नहीं लगाए जा सके हैं। इससे अधिकांश लोगों को रैन बसेरा के बारे में जानकारी नहीं हो पा रही है। नतीजतन लोग यहां वहां रात ठिठुरते हुए बिताने को मजबूर हैं।

प्रबंधक-रैन बसेरा राबर्ट्सगंज ब्रदीनारायण मिश्रा ने बताया कि कलेक्ट्रेट, बढ़ौली चौक, रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर बैनर पोस्टर लगवाया गया है। यदि कहीं का पोस्टर-बैनर फट गया है तो वहां दूसरा पोस्टर लगवाया जाएगा।

राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक के समीप फ्लाईओवर ब्रीज के नीचे ठंड में रात गुजारता ।

राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक के समीप फ्लाईओवर ब्रीज के नीचे ठंड में रात गुजारता ।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed