Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Altercation between former MLA and associates; FIR registered against nine individuals, including a mother and son

Sonebhadra News: पूर्व विधायक और सहयोगियों के बीच मारपीट, मां-बेटे समेत नौ के खिलाफ एफआईआर

Wed, 04 Nov 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Altercation between former MLA and associates; FIR registered against nine individuals, including a mother and son
सोनभद्र। चकिया विधानसभा के पूर्व विधायक शारदा प्रसाद और उनके यहां काम करने वाली महिला व उसके परिजनों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मां-बेटे समेत पांच नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से संबंधित एक कथित वीडियो भी मंगलवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। जानकारी के अनुसार, चंदौली जिले की चकिया विधानसभा के पूर्व विधायक शारदा प्रसाद और उनके यहां घरेलू कार्य करने वाली महिला जानकी देवी व उसके परिजनों के बीच एक नवंबर को विवाद हुआ था। रॉबर्ट्सगंज निवासी जानकी देवी पत्नी रामनारायण ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से पूर्व विधायक के रॉबर्ट्सगंज और बिच्छी स्थित आवास पर घरेलू कामकाज और सेवा-सत्कार का कार्य करती हैं। आरोप है कि एक नवंबर की रात वह बिच्छी स्थित पूर्व विधायक के आवास पर भोजन पहुंचाने गई थीं। इस दौरान पूर्व विधायक ने उन्हें भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई। उनका मोबाइल फोन भी छीन लेने का आरोप लगाया गया है।वहीं, पूर्व विधायक की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि जानकी देवी और उनके परिवार के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनके चालक ने बीच-बचाव किया, तब जाकर उनकी जान बच सकी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जानकी देवी की तहरीर पर पूर्व विधायक, उनके चालक और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, पूर्व विधायक की तहरीर पर जानकी देवी, उनके दोनों बेटों और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed