फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegations of disturbances in the development work

विकास कार्य कराने में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Wed, 16 Sep 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Allegations of disturbances in the development work
रामगढ़। चतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत किचार में कराए गए विकास कार्यों की जांच की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई कार्य मानक के विपरीत कराए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण रमेश, हरिजन, छोटू पासवान, संदीप पटेल, ज्ञानचंद्र मौर्या, सुरेश कुमार, कमलेश कुमार, रामजग ने जिलाधिकारी से किचार गांव में कराए गए कार्यों की जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि गांव में दो पशु आश्रय स्थल बनाए जाने हैं लेकिन अब तक पशु आश्रय स्थल का कार्य पूरा नहीं हुआ है। आरोप है कि अभी तक 30 लाभार्थियों के शौचालय नहीं बने हैं, लेकिन कार्य पूर्ण दिखाकर भुगतान करा लिया गया है। ग्रामीणों ने अपात्र लोगों को आवास का आवंटन किए जाने का भी आरोप लगाया है। मनरेगा के तहत कार्य करने वाले कई श्रमिकों को पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप भी लगाया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी निरंकार मिश्रा का कहना है कि किचार गांव में विकास कार्य कराने के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किए जाने व मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी न मिलने की लिखित शिकायत उन्हें नहीं मिली है। उनका कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed