फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegation of rigging in the tender of Gram Panchayats, memorandum submitted

ग्राम पंचायतों के टेंडर में धांधली का आरोप, सौंपा ज्ञापन

Mon, 11 Jul 2022 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Allegation of rigging in the tender of Gram Panchayats, memorandum submitted
अपना दल-एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सीडीओ सौरभ गंगवार को ज्ञापन सौंपा। चोपन और कोन ब्लाक में ग्राम पंचायतों के टेंडर की आड़ में बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप लगाया। पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि पिछले कुछ महीनों में सभी ग्राम पंचायतों से सामग्री आपूर्ति के लिए टेंडर निकाले गए थे। नियमों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से ज्यादातर टेंडर ऐसे समाचार पत्रों में प्रकाशित कराए गए जिनकी प्रसार संख्या नाम मात्र की है। इसके चलते ज्यादातर लोग इस प्रक्रिया से अनभिज्ञ रह गए। बाद में मनमाने तरीके से चहेते फर्मों को काम आवंटित कर दिया गया। कई ग्राम पंचायतों के टेंडर तो दूसरे जिलों में भी प्रकाशित कर स्थानीय लोगों से अनभिज्ञ कर दिया गया। पूर्व में भी ऐसी मनमानी पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए टेंडर प्रकाशन में नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए थे मगर इस बार सारे नियमों की फिर से अनदेखी की गई है। उन्होंने दोनों ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में हुई मनमानी की जांच कर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश सचिव महताब आलम, शिवदत्त दुबे, शाहिद अली, दिनेश केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed