फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegation: Land donated for temple construction transferred to the narrator's name.

आरोप : मंदिर निर्माण के लिए दी जमीन कथावाचक ने कराया अपने नाम

Tue, 29 Sep 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Land donated for temple construction transferred to the narrator's name.
बभनी। ब्लॉक क्षेत्र के बैना गांव में मंदिर निर्माण के लिए दी गई आदिवासी की जमीन को कथित तौर पर अपने नाम रजिस्ट्री कराने का आरोप है।
विज्ञापन

जमीन के मूल मालिक रामबृक्ष पनिका ने आरोप लगाया है कि मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने पांच बिस्वा जमीन देने की बात कही थी, लेकिन बहला-फुसलाकर उनकी करीब सवा बीघा जमीन अपने नाम करा ली गई। मामले में उन्होंने एसडीएम, डीएम और मुख्यमंत्री के नाम शिकायत पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रामबृक्ष पनिका के अनुसार करीब तीन वर्ष पहले एक महिला कथा वाचक बैना गांव में कथा और प्रवचन करने आई थीं। इसके बाद गांव में राधा-कृष्ण मंदिर बनवाने के लिए भूमि तलाशने की बात कही गई। मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने पांच बिस्वा जमीन देने की सहमति जताई थी।
विज्ञापन

रामबृक्ष का कहना है कि कथावाचक उनके परिवार के संपर्क में रहीं और करीब दो वर्ष में मंदिर का आधा निर्माण व चहारदीवारी का काम पूरा हो गया।
इसके बाद 17 जुलाई 2025 को कथित तौर पर धारा 80 के तहत उनकी जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली गई। मामला तब सामने आया जब गांव में ब्लॉक प्रमुख कोटे से सार्वजनिक शौचालय और यात्री शेड के लिए चार कमरों के निर्माण का प्रस्ताव आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों की जानकारी जुटानी शुरू की। रामबृक्ष के मुताबिक जांच-पड़ताल में करीब सवा बीघा जमीन अपने नाम कराए जाने की जानकारी सामने आई। रामबृक्ष ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रामबृक्ष ने पत्नी के साथ तहसील पहुंचकर मेरे नाम पर बैनामा किया है। मेरी ओर से कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया गया है। जांच में सब साफ हो जाएगा। - विभा उपाध्याय, कथावाचक
अभी शिकायती पत्र नहीं प्राप्त हुआ है। शिकायत पत्र मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अशोर गुप्ता, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed