फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   All-round development in SP government: Lilavati

सपा सरकार में चहुंओर हुआ विकास ः लीलावती

Sat, 04 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
All-round development in SP government: Lilavati
राबर्ट्सगंज आरटीएस क्लब में समाजवादी महिला सम्मेलन को संबोधित करती प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुश? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब में शनिवार को समाजवादी पार्टी महिला संगठन की ओर से जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि सपा सरकार में चहुंओर विकास कार्य हुआ। महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई थीं। भाजपा सरकार में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की सूचना बस प्रचार में ही देखने को मिल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे महिलाएं व आम जन परेशान हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसी की हितैषी नहीं हो सकती, यह सिर्फ पूंजीपतियों की हितैषी है। कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब बेटियों को कन्या विद्या धन, समाजवादी पेंशन, पढ़ें बेटी बढ़े बेटी योजना चलाई गई थी। उनकी सुरक्षा के लिए 1090 की भी व्यवस्था की गई थी। वर्तमान सरकार ने सपा की ओर से चलाई कई योजनाओं को बंद कर दिया है। कहा कि भाजपा सरकार के क्रियाकलापों से जनता परेशान है और आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे, नंद कुमार मौर्य, निधि पांडेय, प्रदेश सचिव डॉ. सुमन यादव, कुसुम प्रजापति, शिला विश्वकर्मा, शशी यादव, रंजना पांडेय आदि मौजूद रहीं। महिला जिलाध्यक्ष अध्यक्षता मंदाकिनी पांडेय व संचालन सईद कुरैशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed