फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   All departments should cooperate in the knock control campaign

दस्तक नियंत्रण अभियान में सभी विभाग करें सहयोग

Tue, 05 Oct 2021 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
All departments should cooperate in the knock control campaign
संचारी रोग व दस्तक नियंत्रण अभियान को जनपद में सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए कलेक्ट्रेट में मंगलवार को सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उन्होंने संचारी रोग व दस्तक नियंत्रण अभियान से जुड़े हुए विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 18 अक्तूबर से 17 नवंबर तक चलाया जाएगा। वहीं दस्तक नियंत्रण अभियान का तृतीय चरण 18 अक्तूबर से प्रारंभ होकर एक नवंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को अपनी कार्ययोजना बनाकर सीडीओ कार्यालय में जमा करना होगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार से संबंधी रोकथाम केेे लिए विभागों के बीच समन्वय के लिए नोडल विभाग का काम करेगा। इसी प्रकार से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग एवं उद्यान आदि विभाग आपस में समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएंगे। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, बीएसए हरिवंश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी डीएन श्रीवास्तव, एसीएमओ आरजी यादव सहित नगर निकाय के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed