फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   alert

बाढ़ से प्रभावित होने वाले 101 गांवों को लेकर अलर्ट

Fri, 28 Jun 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
alert
सोनभद्र। बाढ़ से होने वाली तबाही से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित 101 गांवों को चिह्नित कर लिया है। इन गांवों में बारिश के दौरान अलर्ट रहेगा। अन्य जरूरी इंतजाम के लिए भी तैयार रहने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अधिक बारिश होने पर राबर्ट्सगंज तहसील के बिच्छी, हिंदुआरी, बिठगांव, गोइठहरी, बिजौली, लोढ़ी, जैत, मानपुर, तियरा समेत 27 गांव बाढ़ की विभिषिका दिखाई देनी लगती है। वर्ष 2012 में बेलन नदी का पानी हिंदुआरी में राजमार्ग पर तीन से चार फीट बहने लगा था। घोरावल तहसील के 50 और दुद्धी तहसील के 27 गांवों मेें बाढ़ का असर देखने को मिलता है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन अभी से बाढ़ से निपटने के लिए रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है। अत्याधिक बारिश होते ही रिहंद डैम, ओबरा डैम, नगवा बांध, धंधरौल बांध, सोन नदी, बेलन नदी के तटों पर जगह-जगह वायरलेस सेट के साथ कर्मचारी तैनात कर दिए जाएंगे। कर्मी पल-पल की सूचनाएं अपने उच्चाधिकारियों को देते रहेंगे। क्षमता से अधिक पानी होने पर डैम और बांधों के फाटक खोल दिए जाएंगे। लेकिन अभी तक बारिश न के बराबर होने से आशंका जताई जा रही है कि इस बार अपेक्षा से कम बारिश हो सकती है। इसके बावजूद बाढ़ से निपटने को लेकर तैयारिंया जोरों पर है। पिछले दिनों कलेक्ट्रेट में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर बाढ़ से निपटने की रूपरेखा भी तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed