फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Alcohol recovered

20 लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Alcohol recovered
करमा थाना परिसर में अवैध शराब के साथ पकडे गये आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी आशीष श्रीवास - फोटो : SONBHADRA
करमा। थाना पुलिस ने मंगलवार की रात थाना के पास से एक डीसीएम वाहन पकड़ा। उसमें भूसी के नीचे छिपाकर 275 पेटी अवैध शराब तस्करी के लिए हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन को सीज कर शराब जब्त कर लिया। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना परिसर में बुधवार को मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि सोनभद्र के रास्ते होकर हरियाणा से बिहार शराब की तस्करी की जा रही है। इस पर करमा थाना, स्वाट टीम प्रभारी व एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर शराब पकड़ने का निर्देश दिया गया। मंगलवार की रात जब टीम पगिया तिराहे पर वांछित अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए मौजूद थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि दो व्यक्ति एक डीसीएम में अवैध शराब लेकर मिर्जापुर की तरफ से आ रहे हैं, जो राबर्टसगंज होते हुए बिहार जायेंगे। पुलिस ने 11 बजे रात्रि थाना गेट बैरियर के पास डीसीएम को रोका। उस पर सवार दो लोगों से पूछताछ की लेकिन वह पुलिस को घुमाने लगे। बताया कि डीसीएम पर धान की भूसी लदी है। पुलिस ने जब जंाच की तो भूसी के नीचे 275 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने प्रदीप निवासी ग्राम बजाना कला थाना गन्नौर जनपद सोनीपत हरियाणा और मोहित निवासी रिड़ाऊ थाना खरखौदा जनपद हरियाणा को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह समेत सिपाही शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed