{"_id":"635436b52c03d81c9a21c9fb","slug":"alarm-will-start-ringing-before-lightning-strikes-you-will-be-able-to-save-lives-sonbhadra-news-vns6803809136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से पहले बजने लगेगा अलार्म, बचा सकेंगे जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से पहले बजने लगेगा अलार्म, बचा सकेंगे जान
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में बारिश के दौरान गिरने वाली बिजली अक्सर जानलेवा साबित होती है। खेतों में काम करने वाले, पेड़ों के नीचे पनाह लेने वाले, तालाब में नहाते समय लोगों की बिजली की चपेट में आने की आशंका अधिक रहती है। इन आपदाओं से जनहानि रोकने के लिए तड़ित चालक यंत्र (अलार्म) लगाने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा पहले चरण में दुदी तहसील में तड़ित चालक यंत्र लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपदा विभाग की मानें तो वर्ष 2019-20 में जिले में बारिश संग बिजली गिरने से 37 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 2020-21 में 35, 2021-22 में 35 और एक अप्रैल 2022 से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक घटनाओं से दुद्धी तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लोगों ने जान गंवाई है। बिजली गिरने से होने वाली जनहानि पर रोक लगाने के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर एडीएम सहदेव मिश्रा की अगुवाई में पहल तेज कर दी गई है। पहले चरण में दुद्धी तहसील क्षेत्रों में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तड़ित चालक यंत्र (अलार्म) जरूरत के अनुसार लगाया जाएगा। यह उपकरण बिजली गिरने से काफी पहले ही अलार्म टोन देकर लोगों को सावधान करेगा। मौसम के पूर्वानुमान सहित अधिकतम व न्यूनतम तापमान को भी बताएगा। इसे लेकर दो दिन पूर्व लखनऊ में आपदा से जुड़े अधिकारियों ने बैठक की। इसमें डीएम की ओर से नामित एडीएम नमामि गंगे आशुतोष दुबे भी शामिल होकर बिजली से होने वाली जनहानि के रोकथाम के संबंध में सुझाव दिए। अपर जिलाधिकारी आशुतोष दुबे ने कहा कि जिले मेें वज्रपात से होने वाली जनहानि पर रोक लगाने के लिए तड़ित चालक यंत्र ( अलार्म ) लगाने की दिशा में पहल जारी है। पहले चरण में दुद्दी तहसील क्षेत्र में तड़ित चालक यंत्र ( अलार्म ) लगाया जाएगा।
बिजली उपकरणों का न करें प्रयोग
सोनभद्र। आपदा विभाग के सलाहकार पवन शुक्ला ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली उपकरणों का प्रयोग न करें। जब आप घर के भीतर हों तो बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहें। छतरी या मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल न करें। तार वाले टेलीफोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। खिड़कियां व दरवाजे बंद कर दें। बरामदे और छत से दूर रहें। कहा कि धातु से बने पाइप, नल, फव्वारा, वाश बेसिन आदि के संपर्क से दूर रहें। आसमान के नीचे हैं तो अपने हाथों को कानों पर रख लें। अपनी दोनों एड़ियों को जोड़कर जमीन पर पर बैठ जाएं। बिजली गिरने के बाद तुरंत बाहर न निकलें। अगर किसी पर बिजली गिर जाए तो फ़ौरन डॉक्टर की मदद मांगे।