फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad workers celebrated Foundation Day

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

Thu, 09 Jul 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad workers celebrated Foundation Day
राबर्ट्सगंज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके संगठन का 72 वां स्थापना दिवस मनाया। उक्त कार्यक्रम विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री कार्तिकेय पति त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। वक्ताओं ने कहा कि पूज्य स्वामी जी न केवल संगठन व भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय हैं। पूर्व प्रांत सोशल मीडिया संयोजक रमेश जायसवाल ने बताया कि नौ जुलाई को ही संगठन की नींव रखी गई थी। आज परिषद दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। तहसील संयोजक शशांक मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रवादी छात्र संगठन के रूप में सदैव छात्र हितों की बात करने के लिए प्रतिबद्ध है। सह तहसील संयोजक सौरभ चौबे ने कहा कि छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति है व ज्ञान शील एकता ही संगठन का मूल मंत्र है। संगठन के सभी कार्यकर्ता इसी मंत्र का चिंतन व मनन करते हुए संगठन छात्र व समाज के लिए समर्पित हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से आनंद द्विवेदी, हर्षित पांडेय, अमन, शांतनु व कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे । वहीं, म्योरपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को परिषद द्वारा म्योरपुर नगर इकाई के बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व कैमूर आदिवासी इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय कुदरी परिसर में पौधरोपण किया। परिषद के जिला संयोजक विपुल शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलामंत्री मोनू जायसवाल, राष्ट्रीय कला मंच के तहसील संयोजक अमित सिंह चंदेल, नगर मंत्री अंकुर मिश्र, नगर सहमंत्री हिमांशु तिवारी, छात्रा नगर प्रमुख प्रिया कौर, मिथिलेश कुमार, रणजीत कुमार, राज मौर्य, आशीष शर्मा, दयाशंकर विश्वकर्मा, महेंद्र नाथ पाठक, उत्तम गुप्ता, मोहम्मद अफताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed