{"_id":"1c634d24ac3a320ffadc4a39a7e570d8","slug":"agricultural-university-can-get-gift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि की मिल सकती है सौगात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विवि की मिल सकती है सौगात
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दौरा 31 मार्च को अनपरा डी के लोकार्पण के लिए प्रस्तावित है। इस दौरान वे जिले को कृषि विश्वविद्यालय की सौगात दे सकते हैं।
साथ ही अनपरा ई सहित कई योजनाओं की घोषणा के साथ ही बहुप्रतिक्षित सोन पंप नहर विस्तार कार्य के शिलान्यास की भी संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों की मानें तो शासन स्तर से दी जाने वाली सौगातों की सूची तैयार कर ली गई है। इससे उत्साहित सपाजनों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
वहीं अनपरा परियोजना प्रबंधन भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। शनिवार को दोपहर बाद अनपरा पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा, घोरावल विधायक रमेश दुबे,
विज्ञापन
दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी, अनपरा डी जीएम इं. आरके वाही आदि के साथ विदेशी अतिथि गृह सभा कक्ष में तैयारियों के बाबत मंत्रणा की।
इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के टिप्स सुझाए और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। शाम चार बजे एडीएम मनीलाल यादव के साथ सभास्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर देर शाम तक मंत्रणा की।
अविनाश ने कहा कि सीएम का आगमन जिले को ढेरों सौगात देने वाला है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका जनपद ही नहीं, अनपरा में पहला आगमन भी है।
ऐसे में यह दौरा पार्टीजनों के साथ ही आमजन के हित के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। इस मौके पर जिला महासचिव विजय यादव, शिवबहादुर यादव, पंकज सिंह पटेल, अजय सिंह, सपा के मप्र महासचिव जीएन चौरसिया, संजीव सिंह, रवि गोंड़, गैवीनाथ यादव, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।