{"_id":"579cee5c4f1c1ba61521edfb","slug":"agitation-for-demand-of-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्धी को जिला बनाने के लिए प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी को जिला बनाने के लिए प्रदर्शन
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को दुद्धी को जिला बनाने के लिए कचहरी गेट पर प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। इसकी वजह से वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया, जिसके चलते न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे। इस मौके पर बार सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अवधनारायण यादव ने कहा कि जिला बनाने को लेकर दो अगस्त को तहसील दिवस पर अधिवक्ता प्रदर्शन करेंगे तथा नौ अगस्त को जनप्रतिनिधि महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि शासन दुद्धी को जल्द जिला घोषित नहीं करता तो दुद्धी क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतर कर अपना अधिकार मांगेगी। नौ अगस्त को विराट जनप्रतिनिधि महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। प्रवक्ता दिनेश अग्रहरि ने कहा की 20 अगस्त से पूर्व जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल सीएम से मुलाकात कर जिला के घोषणा की मांग करेगा। इस मौके पर दुद्धी बार के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, सिविल बार संघ के अध्यक्ष रामअजोर, सत्यनारायण आदि रहे।