फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After waiting for hours to get water

घंटों इंतजार के बाद मिल रहा पानी

Tue, 26 Apr 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 26 Apr 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
After waiting for hours to get water
मधुपुर में चिलचिलाती धूप में प्राइवेट टैंकर से पानी भरने के लिए लाइन में लगे लोग।
 सुकृत इलाके में पेयजल समस्या ने लोगों को बेचैन कर   दिया है। प्रशासनिक अमले की  ओर से अभी तक पेयजल के लिए कोई समुचित कदम नहीं उठाए गए। बस्ती के लोग खदान के पानी से नहा रहे हैं और कपड़ा धो रहे हैं। ऐसे में समस्या गंभीर होती जा रही है। निजी टैंकर से पानी की आपूर्ति से लोग प्यास बुझा रहे हैं। टैंकर के इंतजार में लग रही             लंबी लाइन और घंटों का इंतजार प्रशासन के दावे की पोल खोल रहा है। 
विज्ञापन



सुकृत ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान इकबाल अहमद कहते हैं कि ग्राम पंचायत से एक टैंकर चलाया जा रहा है। लेकिन वह वर्तमान में शादियों में ही आवंटित हो जा रहा है। सबमर्सिबल पंप एवं पानी टंकी के जरिए पानी का निर्देश प्रशासन से मिला है लेकिन किल्लत वाले इलाकों में बोर में पानी न होने के कारण कहीं सबमर्सिबल नहीं लगवाया गया। 
विज्ञापन

लोहिया गांव में चयन के बाद भी सुकृत में आवास, रोड, सोलर लाइट तो लगा लेकिन पानी किल्लत सभी विकास योजनाओं पर भारी पड़ रही है। सुकृत की तिवारी बस्ती के मुन्नीलाल कहते हैं कि कभी वक्त निकालकर डेढ़ किमी दूर एक खदान के गड्ढे में कपड़े धोने एवं नहाने के लिए जाना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



टैंकर के पानी को सहेज कर रखते हैं ताकि पीने और खाना बनाने के काम आए। राजेंद्र, सोनमती, प्रमिला, फूलमती, रविंद्र, मालती, फेकन, मीरा, सुनीता, नंदलाल समेत तमाम लोगों का कहना था कि यदि जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव का टैंकर न आए तो पीने तक के लिए पानी नसीब नहीं होगा। उन्होंने प्रशासन पर सहयोग न करने और पानी की समस्या से निजात न दिलाने का भी आरोप लगाया। वहीं जल निगम के एक्सईएन राकेश कुमार बंसल कहते हैं कि पानी की डिमांड जहां से आती है वहां टैंकर भेजे जाते हैं। अभी वह मामला दिखवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed